मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2024: Chief Minister Ladli Behna Yojana Online Application Form

Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साल 2023 में शुरू की जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।

इस आर्टिकल में आपको Chief Minister Ladli Behna Yojana से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। जैसे कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के उद्देश्य और लाभ क्या है, मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज क्या है, CM Ladli Behna Yojana Application Form इत्यादि।

CM Ladli Behna Yojana 2024 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
कब शुरू हुआ05 मार्च, 2023
किसने शुरू कीशिवराज सिंह चौहान
योजना के उद्देश्यमध्यप्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
योजना का लाभप्रतिमाह 1250 रुपये की आर्थिक सहायता
ऑफिसियल वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च, 2023 को शुरू किया गया। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं के बैंक खाते में 1250-1250 रुपये भेजे जाते हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के उद्देश्य

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस योजना के मुख्य तीन उद्देश्य हैं। जो कुछ इस प्रकार है।

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पहला उद्देश्य है- महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का दूसरा उद्देश्य है- महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वावलम्बी बनाना।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का तीसरा उद्देश्य है- परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभ

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभ और फायदें निम्नलिखित है-

  • लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने में मदद करती है।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को पहले प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 1250 रुपये कर दिया गया है।
  • प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिलने के कारण महिलाओं के स्वास्थय एवं खान-पान में भी सुधार आये हैं।
  • लाड़ली बहना योजना का एक मकसद मध्यप्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है।
  • इस योजना ने महिलाओं को परिवार, समाज एवं देश में आगे बढ़ने का मौका भी दिया है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए सिर्फ वही महिला आवेदन कर सकती है, जो मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी है।
  • इस योजना के लिए विवाहित महिला के अतिरिक्त विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी योग्य है।
  • आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी को महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष अथवा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • समग्र परिवार या सदस्य आईडी : परिवार आईडी या सदस्य आईडी समग्र पोर्टल द्वारा जारी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड : आधार कार्ड आधार कार्ड के ऑफिसियल पोर्टल UIDAI द्वारा जारी होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर : आवेदन करते समय समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर ही मान्य होगा।
  • व्यक्तिगत बैंक खाता : बैंक खाता सिर्फ आवेदक के नाम से ही होना चाहिए। संयुक्त बैंक खाता मान्य नहीं होगा।

आवेदन करने से पहले निम्न तैयारियां जरूर कर लें। वरना आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

आधार समग्र e-KYC : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने से पहले समग्र पोर्टल पर जाकर आधार के डाटा का OTP या Biomatric से मिलान कर लें। अगर डाटा में कोई अंतर आता हैं, तो पहले उसे सुधार करवाएं। फिर इस योजना के लिए आवेदन करें।

आवेदक का बैंक खाता : अगर आपका स्वयं का बैंक खाता नहीं है, तो पहले अपना बैंक खाता खोलवाएं। इसके बाद ही आवेदन के लिए जाएँ।

बैंक खाता का आधार लिंक : अगर आप बैंक खाता अपने नाम से खोलवा चुके हैं और आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाएं हैं, तो बैंक में जाकर पहले अपने खाता को आधार कार्ड से लिंक करवाएं।

बैंक खाता DBT सक्रीय : आपके बैंक खाता का DBT सक्रीय होना चाहिए। अगर आपका बैंक खाता DBT सक्रीय नहीं है, तो बैंक में जाकर अपने खाता का डीबीटी सक्रीय करवाएं।

See also: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024

Chief Minister Ladli Behna Yojana Apply Online

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन योजना पोर्टल या मोबाइल ऐप से किये जा सकेंगे। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदिका को कैंप/ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/आंगनवाड़ी केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र की प्रविष्टि कैंप/वार्ड/ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय में नियत कैंप प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जायेगी।
  • इसके बाद प्रभारी द्वारा आवेदिका को सफलतापूर्वक आवेदन की प्रिंटेड पावती दी जायेगी और यह पावती SMS/WhatsApp के द्वारा भी प्राप्त होगी।
  • ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी इन सभी प्रक्रियाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आपकी मदद करेगी।
  • योजना के लिए आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपसे शेयर करने का प्रयास किया है। अगर इसके बाद भी कोई सवाल है तो कमेंट में जरूर लिखें। आप चाहे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment