Mo Ghara Yojana Odisha 2024: Apply Online, Benefits, Eligibility, Documents, Yojana List

Mo Ghara Yojana 2024 : मो घरा योजना ओडिशा सरकार की तरफ से शुरू की गई, एक राज्य स्तरीय सरकारी योजना है। इस योजना के तहत राज्य के निम्न एवं मध्यवर्गीय परिवारों को सरकार द्वारा 1 लाख से 3 लाख तक की आवास ऋण दिए जाते है। साथ में लोन की राशि के आधार पर सब्सिडी भी दी जाती है।

ओडिशा के उन परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके पास कच्चे मकान है या एक कमरे वाला पक्का मकान है, परिवार की मासिक आमदनी 25 हजार रुपये से कम है, परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो और मासिक पेंशन प्राप्त न करता हो और आवेदक के नाम पर 5 एकड़ सिंचित भूमि हो या फिर 15 एकड़ से कम असिंचित भूमि हो।

इस आर्टिकल में आपको Mo Ghara Yojana Odisha से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। जैसे- Mo Ghara Yojana 2024 Overview, Mo Ghara Yojana Objective, Mo Ghara Yojana Benefits & Features, Mo Ghara Yoajana Odisha Eligibility Criteria, Mo Ghara Yojana Documents, Mo Ghara Yojana Registration, MGY Apply Online Process, इत्यादि।

इस योजना से राज्य के गरीब परिवारों को छत वाले पक्के मकान बनाने में आसानी होगी और घर बन जाने के बाद चैन के नींद लेंगे। इस योजना से गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और परिवार में खुशहाली का माहौल बनेगा।

Mo Ghara Yojana Odisha Overview

योजना का नाममो घरा योजना 2024
राज्य का नामओडिशा
कब शुरू हुआसाल 2023 में
योजना के उद्देश्यगरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों की आकांशा को पूरा करना
योजना का लाभआवास लोन (3 लाख तक) और सब्सिडी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmoghara.odisha.gov.in

Mo Ghara Yojana 2024

मो घरा योजना ओडिशा सरकार द्वारा साल 2023 में जारी एक सरकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सब्सिडी के साथ आवास ऋण उपलब्ध करवाना है। इस योजना का लाभ सिर्फ ओडिश के मूल निवासी को प्राप्त होगा।

इस योजना के तहत परिवार का मतलब पति, पत्नी और निर्भर सदस्य से है। पक्का घर का मतलब दीवार ईट, पत्थर, सीमेंट, आदि से बना हो और आरसीसी छत हो।

इस योजना के अंतर्गत ओडिशा सरकार द्वारा ओडिशा के स्थानीय परिवारों को छत वाले पक्के मकान बनाने के लिए 1 लाख से 3 लाख तक की आवास ऋण दिए जाते हैं और सब्सिडी भी दी जाती है।

Mo Ghara Yojana Loan Amount & Subsidy

S. No.Loan AmountSubsidy
(General)
Subsidy
(SC/ST/PwD)
11,00,00030, 00040,000
21,50,00045,00055,000
32,00,00060,00070,000
43,00,00060,00070,000

मो घरा योजना के उद्देश्य : मो घरा योजना का मुख्य उद्देश्य ओडिशा के निम्न एवं मध्य वर्गीय परिवारों को आवास ऋण उपलब्ध करवाकर उनकों नए घर बनाने, घर के विस्तार करने, आदि में सहायता प्रदान करना है। इससे राज्य के गरीब परिवार भी छत वाले घर में सुकून से रह पाएंगे और अपना जीवन सुखी सुखी व्यतीत कर पाएंगे।

Mo Ghara Yojana Benefits & Features

इस योजना के कई लाभ और फायदें हैं। इस योजना के तहत ओडिशा के लोगों को मिलने वाले लाभ और फायदें की सूचि निम्न है। 

  • मो घरा योजना के तहत ओडिशा के गरीब परिवारों को घरों के निर्माण/उन्नयन/पूर्णता/विस्तार के लिए बैंकों के माध्यम से आवास ऋण दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत 1,00,000 से 3,00,000 तक की आवास ऋण और 30,000 से 70,000 तक सब्सिडी दिया जाता है। 
  • सरकार द्वारा ऋण प्रक्रिया बिलकुल सरल बनाया गया है। आवेदक ऋण की जानकारी आसानी से स्टेप बाय स्टेप जान सकता है।
  • आवेदक एवं राज्य के वित्तीय बोझ को कम करने के लिए सरकार मूल राशि के बदले सब्सिडी प्रदान करती है।
  • सरकार द्वारा SC/ST/PwD मुखिया परिवारों को अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान किया जाता है।

Mo Ghara Yojana Eligibility Criteria

मो घरा योजना के तहत उन परिवारों को आवास ऋण और सब्सिडी मिलेगा, जो नीचे दिए शर्तों को पूरा करता हो।

  • मो घरा योजन का लाभ लेने के लिए केवल ओडिशा के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जो कच्चे मकान में या फिर आरसीसी छत वाला एक कमरे के पक्के मकान में रहता हों।
  • जिस परिवार ने पहले सरकारी आवास सहायता का लाभ न लिया हो या 70,000 रुपये से कम की आवास सहायता प्राप्त की हो, इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की मासिक आय 25,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
  • यदि आपके परिवार में चार चक्के वाली गाड़ी है, तो आपको मो घारा योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • इस योजना के लिए परिवार में कोई सरकारी नौकरी में न हो या मासिक पेंशन भी प्राप्त न करता हो। 
  • परिवार के पास 5 एकड़ का सिंचित भूमि होनी चाहिए या फिर 15 एकड़ से कम का असिंचित भूमि होनी चाहिए।

See also: Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 Apply Online

Mo Ghara Yojana Documents Required

मो घरा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/जॉब कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस)
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • Record of Right
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विकलांग सर्टिफिकेट (केवल PwD आवेदकों के लिए)

Mo Ghara Yojana Odisha List

ओडिशा सरकार सभी बेघरों और ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रयास में पंचायती राज एवं पेयजल विभाग द्वारा निम्नलिखित योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
  2. बीजू पक्का घर योजना
  3. पक्का घर योजना (Mining)
  4. निर्माण श्रमिक पक्का घर योजना

Mo Ghara Yojana 2024 Apply Online

मो घरा योजना 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदक को पहले अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके Mo Ghara Yojana के लिए Online Apply कर सकते है।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले मो घरा योजना ओडिशा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर Login का विकल्प मिलेगा, उस विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, इस फॉर्म में सभी विवरण सही सही भरना है। 
  • अब आवश्यक दस्तावेक अपलोड करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल Mo Ghara Yojana Odisha 2024 आपको जरूर पसंद आया होगा। आप चाहे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment