PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: भारतीय किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में हर साल 6000 रुपये सरकार द्वारा भेजे जाते है।
प्रारंभ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ उन्हीं किसानों को लाभ मिलता था, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम कृषि करने योग्य भूमि था। लेकन अब यह शर्त हटाकर देश के सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है, के अतिरिक्त इस आर्टिकल में आपको कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जैसे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के उद्देश्य, लाभ, आवश्यक दस्तावेज क्या है, PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration, Apply Online, Official website, इत्यादि।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
योजना का प्रकार | केन्द्रीय योजना |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा |
योजना का उद्देश्य | भारत के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
योजना का लाभ | लाभार्थी को प्रतिवर्ष 6000 रुपये दिए जाते है। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाईट | https://pmkisan.gov.in/ |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में हर साल 6000 रुपये दी जाती है। यह राशि सरकार द्वारा डायरेक्ट लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 2000-2000 करके तीन किस्तों में भेज दी जाती है।
एक अनुमान के अनुसार इस योजना के लिए प्रति वर्ष 75,000 करोड़ रुपये खर्च किया जाता है।
यह योजना प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 1 दिसंबर 2018 को शुरू किया गया था और अभी भी यह योजना चल ही रहा है। इस योजना से किसान भाइयों को कृषि में हो रहे नुकसान से काफी राहत मिला है।
Namo Shetkari Yojana – Registration, Beneficiary Status, Installment Date
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए निम्नलिखित शर्त या पात्रताएं निर्धारित की गई है। यदि आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं, तो आपको इन पात्रताओं को पूरा करना ही होगा।
- पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसान को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- पहले यह प्रावधान था कि जिस किसान के पास 2 हेक्टेयर से कम कृषि भूमि है। उसी को इस योजना का लाभ मिलता था। परंतु अब सभी किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
- इस योजना का लाभ उन किसानों को नहीं मिल रहा हैं, जो किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत है।
- किसान के पास बैंक अकाउंट भी होना अनिवार्य है, क्योंकि पैसे डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ही ट्रांसफर की जाती है।
पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप पीएम किसान योजना के लिए अनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। जो कि निम्नलिखित है-
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड, आदि
- खेती योग्य जमीन का विवरण
- खेती योग्य जमीन का कागजात
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाईल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
नोट- एक मोबाईल नंबर से एक ही किसान रजिशट्रेशन करवा सकते है।
PM-Kisan New Farmer Registration, Online Apply
यदि अभी तक आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन नहीं किया हैं और Online Apply करना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले आपको Registration करना होगा। Registration एवं Online Apply की प्रक्रिया बिल्कुल ही सरल है, जो कि नीचे दी गई है।
- PM-Kisan Registration के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएँ।
- इसके बाद वेबसाईट के होमपेज पर New Farmer Registration का ऑप्शन मिलेगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें दो ऑप्शन होगा। 1. Rural Farmer Registration, 2. Urban Farmer Registration
- यदि आप गाँव में रहते हैं, तो ऑप्शन 1 को चुनेंगे। वहीं आप शहर में रहते हैं, तो ऑप्शन 2 को चुनेंगे।
- इसके बाद आधार नंबर, मोबाईल नंबर, राज्य दर्ज करने के बाद Captcha Code भरें।
- फिर Get OTP के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाईल नंबर पर एक OTP जाएगा। OTP दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद PM Kisan Registration Form खुल जाएगा। जिसमें सभी जानकारी विस्तृत में देना होगा।
- PM Kisan Registration Form में मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करने के बाद Form को सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको एक अनोखा किसान आईडी (Unique Farmer ID) प्रदान की जाएगी।
- इसके बाद आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी एवं अपलोड की गई दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।
- अंत में फॉर्म सत्यापित होने के बाद आपका नाम पीएम किसान लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा।
PM-Kisan Samman Nidhi Yojana Important Links
Beneficiary Status | Click Here |
Know Your Registration | Click Here |
Farmer Status | Click Here |
Aadhar ekyc | Click Here |
PM Kisan Samman Nidhi Helpline Number
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में हमने प्रदान कर दी है। अगर इसके बावजूद भी योजना से संबंधित कोई प्रश्न या समस्या है, तो नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पूछ सकते हैं।
- Helpline Number 1 : 011-24300606
- Helpline Number 2 : 155261
2 thoughts on “PM-Kisan Samman Nidhi Yojana – Overview, Registration, Beneficiary Status”