Seasons Name: नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में हम आपके लिए 6 Seasons Name in Hindi and English लेकर आए हैं, जो आपको 6 ऋतुओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानने में मदद करेगी। इसके अतिरिक्त आपको ऋतुओं के नाम संस्कृत में भी जानने को मिलेगा।
भारत दुनिया का एक ऐसा देश है, जहां 6 ऋतुएं पाई जाती है। भारत के एक विविध मौसम वाला देश है। भारत में पाई जाने वाली छः ऋतुओं से नाम हैं: वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु और शीत ऋतु।
यह भी पढ़ें: 100 सब्जियों के नाम (Sabjiyon Ke Naam) | Vegetables Name in Hindi and English
6 Seasons Name in Hindi and English | 6 ऋतुओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Rituon Ke Naam)
S. No. | Seasons Name in English | Seasons Name in Hindi |
---|---|---|
1. | Spring Season | वसंत ऋतु |
2. | Summer Season | ग्रीष्म ऋतु |
3. | Rainy Season | वर्षा ऋतु |
4. | Autumn Seasn | शरद ऋतु |
5. | Pre-Winter Season | हेमंत ऋतु |
6. | Winter Season | शीत ऋतु |
All Seasons Name in Hindi with Months
- वसंत ऋतु – (मार्च – अप्रैल)
- ग्रीष्म ऋतु – (मई – जून)
- वर्षा ऋतु – (जुलाई – अगस्त)
- शरद ऋतु – (सितंबर – मध्य-नवंबर)
- हेमंत ऋतु – (नवंबर – दिसंबर)
- शीत ऋतु – (मध्य-दिसंबर – फरवरी)
All Seasons Name in English with Months
- Spring Season – (March – April)
- Summer Season – (May – June)
- Rainy Season – (July – August)
- Autumn Season – (September – Mid-November)
- Pre-Winter Season – (November – December)
- Winter Season – (Mid-December – February)
Six Seasons Name with Temperature Range
- Spring Season (वसंत ऋतु) – 20° to 25°
- Summer Season (ग्रीष्म ऋतु) – 25° to 35°
- Rainy Season (वर्षा ऋतु) – 30° to 35°
- Autumn Season (शरद ऋतु) – 20° to 30°
- Pre-Winter Season (हेमंत ऋतु) – Around 27°
- Winter Season (शीत ऋतु) – 5° to 25°
Seasons Name in Sanskrit | ऋतुओं के नाम संस्कृत में
क्र. सं. | संस्कृत | हिंदी | अंग्रेजी |
---|---|---|---|
1. | वसंतः ऋतु | वसंत ऋतु | Spring Season |
2. | ग्रीष्म ऋतु | ग्रीष्म ऋतु | Summer Season |
3. | वर्षा ऋतु | वर्षा ऋतु | Rainy Season |
4. | शरद ऋतु | शरद ऋतु | Autumn Season |
5. | हेमन्तः ऋतु | हेमंत ऋतु | Pre-Winter Season |
6. | शिशिरः ऋतु | शीत ऋतु | Winter Season |
सभी ऋतुओं के नाम और महत्वपूर्ण जानकारी
1) वसंत ऋतु (बसंत): वसंत ऋतु को ऋतुराज भी कहा जाता हैं। यह ऋतु सर्दी के मौसम के बाद और ग्रीष्म ऋतु के पहले आती है। वसंत ऋतू बहुत ही सुहावनी और सुंदर लगती है। इन दिनों आसमान साफ होता है और दिन में पक्षी उड़ते हुए दिखाई देते है और रात में चाँद की चाँदनी मनमोहक दिखाई देती है।
हमारे देश में वसंत ऋतु फरवरी और मार्च के महीने होते है। इस ऋतु में हर तरफ चहल पहल और हरियाली रहती हैं। पेड़ों पर नए-नए पत्ते आने लगते हैं, सरसों का खेत पीले फूलों से भर जाते हैं और चारों तरफ कोयल की मीठी आवाजें गूंजने लगती है।
2) ग्रीष्म ऋतु (गर्मी): गर्मी के मौसम को ग्रीष्म ऋतु कहते हैं। ग्रीष्म ऋतु पूरे वर्ष का सबसे गर्म मौसम होता हैं। ग्रीष्म ऋतु का आगमन वसंत ऋतु के बाद और वर्षा ऋतु के पहले होता है। यह ऋतु मार्च महीने से लेकर जून महीने तक के समय अन्तराल तक रहती हैं।
गर्मी ऋतु में दिन बड़े एवं रातें छोटी होती हैं। इस ऋतु में सभी लोग हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनते हैं। मनुष्यों का ऋतुओं के अनुसार खान-पान भी बदलता है। ग्रीष्म ऋतु में लोगों को ठंडा पानी, शरबत पीना और आइसक्रीम खाना पसंद हैं।
3) वर्षा ऋतु (मानसून): वर्षा ऋतु सभी ऋतुओं में मनमोहक ऋतु होती है। इस ऋतु में तेज वर्षा होती रहती हैं। यह ऋतु भारत में जुलाई के महीने से लेकर सितंबर के महीने तक रहती है। इस ऋतु को किसानों के लिए वरदान वाली ऋतु माना जाता है। क्योंकि इस ऋतु में ही किसान खरीफ की फसल बोते हैं।
अतः वर्षा ऋतु सभी वनस्पतियों, पेड़-पोधों के लिए वरदान है। वर्षा होने के कारण पेड़ -पौधों में रौनकता छा जाती है और हरे–भरे हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त बगीचे भी खिल उठते हैं।
4) शरद ऋतु (शरद): शरद ऋतु जिसे पतझड़ भी कहा जाता है। इस ऋतु में पेड़ों से पत्ते गिरने लगते हैं। यह ऋतु वर्षा ऋतु के बाद और शीत ऋतु के पहले आती है। शरद ऋतु सितंबर और अक्टूबर के महीनों में आती है।
शरद ऋतु में आसमान नीला दिखाई देता है, दिन छोटे और रात बड़ी हो जाती है। वर्षा ऋतु से उत्पन्न कीड़े मकोड़े धीरे-धीरे विलुप्त होने लगते हैं। इस ऋतु में सुबह और शाम के समय थोड़ा कुहासा या कोहरा छाया होता है। इन दिनों स्वादिष्ट फल और सब्जियाँ मिलती है।
5) हेमंत ऋतु (पूर्व-सर्दी): हेमंत ऋतु नवंबर और दिसंबर महीने के बीच आते हैं। इस ऋतु में मौसम दिन में शीतलता वाला रहता है। तो वहीं रात धुंधली होती हैं। इस ऋतु में पेड़-पौधे अपने हरे–भरे रंगों से भर उठते हैं। इसी ऋतु में दीपावली, छठ पूजा, जैसे मनमोहक त्योहार आते हैं जो मनुष्य के मन मंदिर को तारो ताज़ा करते हैं।
6) शीत ऋतु (सर्दी): शीत ऋतु को ही सर्दी का मौसम कहा जाता है। शीत ऋतु में बहुत ज्यादा ठंडी पड़ती है और लोगों को ठण्ड से बचने के लिए ऊनी कपडें पहनने की आवश्यकता होती है। शीत ऋतु का मौसम नवंबर से लेकर फरवरी तक बना रहता है।
शीत ऋतु में दिन छोटे हो जाते हैं, तो वहीं रातें बड़ी हो जाती हैं। अन्य ऋतुओं की तुलना में इस ऋतु में शाम को अँधेरा बहुत जल्दी हो जाता है। सर्दी के इस मौसम में सुबह और शाम कोहरा छाया रहता है। शीत ऋतु में ही क्रिसमस, नया साल जैसे त्योहार आते है।
See also: सप्ताह के 7 दिनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में | Week Name in Hindi
Season Name in English and Hindi Video | Mausam Ke Naam
सवाल-जवाब (FAQs)
किस ऋतु को ऋतुओं का राजा माना जाता है?
किस ऋतु में दिन सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी होती है?
किस ऋतु में दिन सबसे छोटा और रात सबसे बड़ी होती है?
भारत में सबसे अच्छा मौसम कौन-सा है?
सबसे रंगीन मौसम कौन-सा है?
Conclusion
अब हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख (6 ऋतुओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में) आपको जरूर पसंद आया होगा और आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिला होगा। अगर आपके पास इस लेख (6 Seasons Name in Hindi and English) से संबंधित कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। हम जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे।
अगर यह लेख (6 Rituon Ke Naam Hindi Mein) आपके लिए उपयोगी है, तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, और इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद!